Friday, July 3, 2026
- Advertisement -

Bollywood Update: अभिनेता विजय वर्मा ने तमन्ना संग​ रिलेशनशिप को लेकर की दिलचस्प बात, कहा हमें साथ में समय बिताना पसंद

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अभिनेता ने बीते दिनों में कहा कि उन्होंने कभी भी इस प्रेम संबंध को गुप्त रखने का इरादा नहीं किया। हाल में ही अभिनेता विजय, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की।

अभिनेता विजय वर्मा से पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उनसे उनके रोमांस को सार्वजनिक करने के फैसले को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ”मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि अगर हमें साथ में समय बिताना पसंद है और अगर हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो इसे छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।”

अभिनेता ने कहा कि किसी भी रिश्ते को छुपाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। दोनों एक साथ बाहर नहीं जा सकते, उनके दोस्त उनकी तस्वीरें नहीं खींच सकते। विजय ने बताया कि उन्हें ऐसे प्रतिबंध पसंद नहीं हैं। वह अपनी भावनाओं को पिंजरे में कैद नहीं करना चाहते।

अभिनेता के पास 5000 से भी ज्यादा हैं तस्वीरें

हालांकि, इस बातचीत के बीच कुछ जरूरी गोपनीयता को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। अभिनेता ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पास उन दोनों की 5000 से ज्यादा तस्वीरें हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें संजोना और अपने दिल के करीब रखना उन्हें सही लगता है। इस दौरान अभिनेता से उनके प्रोफेशन को लेकर भी सवाल किया गया कि क्या कभी उनका रिश्ता उनके काम पर भारी पड़ता है? अभिनेता ने इसका भी मजेदार जवाब दिया है।

सबके अंदर एक बुआ बैठी है

विजय ने कहा, “आज, हमारे समाज में हर कोई दूसरे लोगों के जीवन में रुचि रखना पसंद करता है। सबके अंदर एक बुआ बैठी है, जो केवल दूसरों के रिश्तों पर चर्चा करना चाहती है। यह एक बीमारी बन गई है और आप इसको लेकर कुछ नहीं कर सकते। मैं उसे बदल नहीं सकता. जहां तक मेरे काम की बात है, तो रिलीज होने के बाद मुझे अपने काम के लिए सराहना मिलती है। इसे लेकर मैं इनकार नहीं कर सकता।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी नजदिकियां

बताते चलें कि दोनों के डेटिंग की खबरें तब उड़ी थीं, जब दोनों को लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज से कुछ महीने पहले गोवा में एक साथ नए साल का जश्न मनाते हुए देखा गया था। कहा जाता है कि इस सीरीज में काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। काफी अटकलों के बाद, जून में फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में तमन्ना ने अपने रोमांस की पुष्टि की थी। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख; नए फीचर्स और CNG विकल्प के साथ आई अपडेटेड हैचबैक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather: मानसून बना आफत, जम्मू-कश्मीर में बादल फटे, उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे बंद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img