Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

PM Modi: ग्लोबल फिटनेस फेस्ट में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा, कहा-भारत की विविधता को देखकर हैरान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को पीएम मोदी ने मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिटनेस फेस्ट में हिस्सा लिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया फिनटेक के मामले में भारत की विविधता को देखकर हैरान रह जाती है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक समय था जब लोग हमारी सांस्कृतिक विविधता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते थे। अब लोग भारत आते हैं और हमारी फिनटेक विविधता को देखकर भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं! एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और शॉपिंग तक, भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई देती है।”

पीएम मोदी ने कहा कि पहले संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त बैंक शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। फिनटेक क्रांति कैसे आएगी?अब एक दशक के भीतर ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन से बढ़कर 940 मिलियन हो गए।

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की फिनटेक क्रांति वित्तीय समावेशन में सुधार के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img