Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

स्कूल में छात्र को पीटने वाला शिक्षक निलंबित

  • राली चौहान गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विकेश को जांच के बाद बीएसए ने की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राली चौहान गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र की बेरहमी से पिटाई करना सहायक अध्यापक को भारी पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने जांच कराने के बाद आरोपी सहायक अध्यापक विकेश को निलंबित कर दिया। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पर आए ग्रामीणों और परिजनों ने शिक्षक पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। उन्होंने थाना भावनपुर पुलिस पर भी पीड़ित परिवार को ही धमकाने और फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान के ग्रामीण सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा से मिलकर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विकेश कुमार पर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया। कप्तान को छात्र की पीठ और गाल सहित हाथ में लगी चोट को दिखाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। छात्र के पिता बंटी ने बताया कि उनका बेटा गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है।

सात सितंबर को स्कूल के ही शिक्षक विकेश ने उनके बेटे को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। जिसमें उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।  आरोप है कि इस संबंध में थाने में शिकायत की गई तो वहां पुलिस ने उल्टा उन्हें ही धमका दिया और फैसला करने का दबाव बनाया। इस मौके पर मिथलेश जाटव, छज्जू जाटव, जीत सिंह, कुलदीप, रविंदर प्रेमी, विभोर जाटव आदि मौजूद रहे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

शिकायत मिलने पर रजपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह से पूरे मामले की जांच कराई गई है। जांच के दौरान उन्होंने विद्यालय के अन्य शिक्षकों और बच्चों से पूछताछ की गई, जिसमें पाया गया कि शिक्षक विकेश ने कक्षा सात के छात्र को थप्पड़ लगाए है, क्योंकि वह दूसरे बच्चे के साथ शरारत कर रहा था। आरोप सही पाए गए। बीईओ सुरेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर बाद उन्हें जांच आख्या प्रेषित की है। जांच आख्या के आधार पर ही शिक्षक विकेश को निलंबित किया गया है।

किशोरी से दरिंदगी को गैंगरेप में तरमीम करने की तैयारी

किशोरी से दरिंदगी मामले को गैंग रेप में तरमीम किया जाएगा। साथ ही मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर घटना स्थल का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहे वीडियो के बाद मौके पर मौजूद कई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। लोहिया नगर पुलिस ने इस केस में मुख्य आरोपी तालिब के अलावा कई अन्य को 120-बी का मुजरिम बनाया है, लेकिन घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसके बाद माना जा रहा है कि यह मामला अब बड़ा हो गया है,

जिसके चलते ही पुलिस कार्रवाई का दायरा केवल तालिब तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। केस को गैंगरेप में तरमीम कर अन्य आरोपियों को भी उनके अंजाम तक पहुंंचाने की पुलिस ठाने बैठी है। मासूम के साथ दरिंदगी मामले में जो अन्य 120-बी के मुजरिम बनाए गए हैं। उनके खिलाफ भी शिकंजा कसा जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश भी जा रही हैं। इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ वीडियो सामने आयी हैं। पुलिस मामले में किसी को नहीं बख्शेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img