Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Tirupati Prasad Case: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर बोला हमला, कहा-अब एसआईटी जांच होगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर हमला बोला है। बताया जा रहा है​ कि, आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी के लड्डुओं के घी में पशु वसा के कथित इस्तेमाल को लेकर खड़ा हुए विवाद के बीच सीएम ने जगन मोहन रेड्डी पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरुमाला मंदिर में बीते पांच साल में कई अपवित्र काम हुए। इसका भक्तों ने विरोध भी किया।

जांच के लिए एक विशेष जांच दल

आगे नायडू ने कहा कि उन्होंने अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का फैसला किया है। नायडू ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के दौरान टीटीडी बोर्ड में नियुक्तियां ‘‘जुआ’’ की तरह हो गई थीं और ऐसे लोगों को नियुक्त करने के उदाहरण हैं, जिनकी कोई आस्था नहीं थी और बोर्ड में गैर-हिंदुओं को वरीयता दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img