Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Meerut News: दिनदहाड़े मौलाना को मासूम के सामने मारी गोली, तमंचा छोड़कर फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में दिनदहाड़े मस्जिद में पड़ा रहे बच्चों के सामने ही मौलाना के गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी की, तमंचे को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, नईम पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मुरलीपुरा है करीब 7 साल से जैद गार्डन के कासमी मस्जिद में इमाम है। रविवार को सुबह करीब 6:30 बजे पास के रहने वाले मासूम साकिर बिलाल व उस्मान को अरबी पढ़ रहे थे। इस दौरान पास के रहने वाले सरताज ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई लोगों को आता देख आरोपी तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मौलाना को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की। वहीं, लोगों ने आरोपी की गिरफ्तार को लेकर हंगामा कर दिया।।ग् पुलिस ने लोगों को डरा धमकाना शुरू कर दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने लगे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img