Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

India Maldives Ties: मालदीव में शुरू हुआ RuPay कार्ड से भुगतान करना, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बने पहले लेनदेन के गवाह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को मानलदी में रूपेय यानि RuPay कार्ड से भुगतान की शुरूआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पहले लेनदेन के गवाह बने हैं। इस दौरान पीएम मोदी बोले कि कुछ दिनों पहले मालदीव में RuPayकार्ड जारी किया गया है। वहीं उन्होंने कहा ,कि आने वाले समय में भारत और मालदीव UPI के जरिए जुड़ जाएंगे।

हवाई अड्डे के रनवे का उद्घाटन किया

वहीं, इसके साथ ही पीएम मोदी और राष्टपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। भारत ने उसके सहयोग से निर्मित 700 से अधिक सामाजिक आवास इकाइयां भी मालदीव को सौंपीं। इसके साथ भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए। सभी फैसले, शिलान्यास और उद्घाटन पीएम मोदी और मोइज्जू की हैदराबाद हाउस में बैठक के बाद लिए गए।

क्या बोले पीएम मोदी?

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। हमने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

भारत, मालदीव ने अड्डू में भारतीय वाणिज्य दूतावास और बेंगलुरु में मालदीव वाणिज्य दूतावास खोलने पर चर्चा की। इसके अलावा एकथा हार्बर प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। इंडियन ओसियन रीजन में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम करेंगे। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में फाउंडिंग मेंबर के रूप में जुड़ने के लिए मालदीव का स्वागत है।

क्या कहा राष्टपति मुइज्जू ने?

दूसरी ओर मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि सरकारी बॉण्ड को आगे बढ़ाने तथा मुद्रा की अदला-बदली के समझौते पर हस्ताक्षर समेत उदारतापूर्वक की गई सहायता के लिए भारत का आभार जताता हूं। मालदीव में भारतीय निवेश बढ़ाने के लिए भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए उत्साहित हूं। मालदीव के लिए भारत सबसे बड़ा पर्यटन का स्रोत है और अधिक भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img