नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारी पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। दरअसल, आज सोमवार से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। अभ्यर्थी 6 नंवबर तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए स्थानीय स्वशासन विभाग आज, 7 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जा आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23,820 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके श्रेणीवार किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आवेदन विंडो 6 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग 600 रुपये
आरक्षित वर्ग 400 रुपये
पीडब्ल्यूडी श्रेणी 400 रुपये
बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिउ विंडो बंद करने के बाद, विभाग 11 से 25 नवंबर 2024 तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवारों को इस विंडो के माध्यम से यदि आवश्यक हो तो अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने की अनुमति होगी। सुधार करने के लिए उन्हें 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
घटना तिथि
आवेदन विंडो खुलने की तिथि 7 अक्टूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024
आवेदन पत्र सुधार विंडो 11 से 25 नवंबर 2024
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें, आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

