Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

छेड़छाड़ से आहत किशोरी घर में हुई कैद, पुलिस से शिकायत

  • पीड़ित परिजनों ने थाने पर दी तहरीर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
  • परेशान किशोरी तीन दिन तक अस्पताल में भी रही भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: कस्बा चौकी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से युवक ने सोमवार को रास्ते में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार आरोपी व उसके साथी पूर्व में कई बार किशोरी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ कर चुके हैं। जिससे किशोरी मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

कंकरखेड़ा रामनगर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिगबेटी एक स्कूल की 11वीं की छात्रा है। परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी को काफी समय से चार युवक स्कूल व ट्यूशन आते जाते परेशान करते हैं। पूर्व में कई बार आरोपी युवक उनकी बेटी से छेड़छाड़ और अभद्र का व्यवहार कर चुके हैं। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर किशोरी तीन दिन अस्पताल में भी भर्ती रही। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को एक आरोपी युवक ने उनकी बेटी का रास्ता रोक लिया।

वहीं उनकी बेटी का हाथ पकड़ लिया। जिसका किशोरी ने विरोध किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आरोपी युवक मौके से भाग गया। किशोरी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद किशोरी ने घर जाकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीड़ित परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे। जहां परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे ओर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

भाकियू संघर्ष मोर्चा के नगर अध्यक्ष और परिवार से मारपीट

कंकरखेड़ा: हाइवे स्थित जिटोली गांव निवासी जुबैर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा में नगर अध्यक्ष के पद पर हैं। वह रविवार शाम घर पर मौजूद थे। इसी बीच लगभग एक दर्जन के करीब युवक लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों का विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित की पत्नी व उसके परिवार की दो महिलाओं को गंभीर चोट आई।

पीड़ित परिवार ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना पुलिस का कहना है की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

युवक पर जानलेवा हमला, एफआईआर, गिरफ्तारी नहीं

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित परिवार ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। परिजनों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तारी की गुहार लगायी। हुमायूंनगर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र बिंदू ने बताया मेडिकल से दुकान बंद कर शुक्रवार को हापुड़ जा रहा था। लोहिया नगर सब्जी मंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर अपहरण कर काजीपुर के कमरे में बदक बनाकर जमकर मारपीट की है। मारपीट में शहाबुद्दीन के पैर की हड्डी तोड़ दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने फारुख पुत्र फकीरा, सलमान व फिरोज पुत्रगण फारुख सहित सलमान तथा आबिद हसन सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी तीन दिन बीतने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार सोमवार को एसएसपी मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img