नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। युवाओं का सबसे चहेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व मेटा के स्वामित्व वाले फोटो शयरिंग एप इंस्टाग्राम के डाउन होने खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, वेबसाइट के आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर डॉट इन ने भी इस्टााग्राम के आउटेज की पुष्टि की है।
बता दें कि, डाउनडिटेक्टर पर अभी तक करीब 500 लोगों ने आउटेज की शिकायत की है। इंस्टाग्राम में आउटेज की शुरुआत आज यानी 8 अक्तूबर को सुबह 11.15 बजे से हुई है। 70 फीसदी यूजर्स ने लॉगिन, 16 फीसदी ने सर्वर एरर और 14 फीसदी ने एप में दिक्कत की शिकायत की है।

