- रागी जत्थे ने संगत को गुरु का इतिहास बताया
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: गुरु तेगबहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरु के रागी जत्थे ने गुरु के इतिहास को सुनाकर संगत हो निहाल किया। शुक्रवार को स्योहारा सिख संगत की ओर से गुरु तेगबहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अखंड पाठ भी किया गया। गुरुद्वारे में आए ज्ञानी गौतम सिंह व शमशेर सिंह ने शबद कीर्तन किया। ज्ञानी नवनीत सिंह ने गुरु का इतिहास सुनाया।
उन्होंने बताया कि आज के ही दिन चांदनी चौक दिल्ली में तीन सिख भाई मतीदास, भाई सतीदास व भाई दयाल को शहीद किया गया। इस अवसर पर डा. कालरा, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, रविंदर सिंह, आशु, सिमरन, बलवीर कौर, हरविंदर कौर आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ज्ञानी जी ने प्रसाद वितरित किया।

