Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

दो साल पूर्व हुई बाइक चोरी का नोएडा में कटा चालान

  • पीड़ित ने थाने पर पुलिस को दी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड से दो साल पूर्व दांतल निवासी शाकिर की एक कॉलोनी से स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में सूचना दी थी, लेकिन बाइक का सुराग नहीं लग सका था। बीते सोमवार को पीड़ित के मोबाइल पर बाइक का चालान कटने का मैसेज पहुंचा। मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हाइवे स्थित दांतल गांव निवासी शाकिर ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। दो साल पूर्व खिर्वा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बाइक लेकर काम के सिलसिले में गया था। जिसके बाद वह बाइक खड़ी कर वह काम पर लग गया था।

कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने थाने पर बाइक की तहरीर दी थी। पुलिस ने बाइक की काफी तलाश की थी, लेकिन न तो बाइक और न ही चोरों का पता चल सका था। बीते सोमवार शाम मोबाइल पर उसकी चोरी हुई बाइक का चालान पहुंचा। चालान का मैसेज देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। जहां उसे पता चला की बाइक का चालान नोएडा के सेक्टर-10 में हुआ है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह नोएडा पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही बाइक को बरामद कर लिया जाएगा।

पटाखा माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

मवाना: दीपावली का त्योहार नजदीक आते हैं नगर में पटाखा माफिया सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला तिहाई में पटाखा माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखों के साथ एक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बता दें कि दशहरा संपन्न हो गया और दीपावली नजदीक होने के चलते अवैध पटाखों का कारोबार भी जोर पकड़ने लगा है।

प्रतिबंध के बावजूद दीपावली आते ही सठला, बहोड़पुर आदि गांवों में पटाखों बनाने व सप्लाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। मंगलवार को सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला तिहाई में इमामबाड़े के पास शमशुद्दीन के मकान पर छापा मारकर प्लास्टिक पांच सफेद पांच बोरों में हजारों रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने शमशुद्दीन को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटाखों के साथ गिरफ्तार शमशुद्दीन को आज जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img