Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का एक और गाना ‘ईका करेलु’ रिलीज, इंस्टा पर पोस्ट कर दी जानकारी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी अदाकारी से लोगों इंप्रेस कर देते हैं। वहीं, इस वक्त खेसारी बैक टू बैक धमाकेदार गाने ला रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुए उनका ‘चुम्मा चुम्मा’ गाना इस वक्त नंबर वन पर चल रहा है। वहीं, अब एक और गाना ‘साड़ी के प्लेट’ का एल्बम जारी हो गया है। दरअसल, यह गाना आज यानि 19 अक्टूबर को रिलीज हुए है। इस गाने का नाम है ईका करेलु

इंस्टा पर शेयर की जानकारी

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नया गाना ‘ईका करेलु’ रिलीज होने की जानकारी दी है। यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है। अपनी आवाज से खेसारी ने गाने खास बनाया है, तो वहीं डांस से और भी ज्यादा धमाल मचा दिया है।

यूजर दे रहे ऐसे रिएक्शन

‘ईका करेलु’ गाना दरअसल, भोजपुरी सिंगर की इसी नाम की एल्बम का है। इसके बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लकी विश्वकर्मा इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। इस गाने में निकिता भारद्वाज भी हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘खेसारी भैया का ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कराकर छोड़ेंगे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खेसारी लाल के बिना भोजपुरी अधूरा है’।

‘चुम्मा चुम्मा’ भी पहुंचा ट्रेंड पर

खेसारी लाल की फिल्म ‘राजाराम’ का ‘चुम्मा-चुम्मा’ गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अभिनेता की केमिस्ट्री आकांक्षा पुरी के साथ जमी है। आकांक्षा पहली दफा किसी भोजपुरी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में आकांक्षा और खेसारी ने धमाकेदार डांस किया है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जबर है खेसारी का अंदाज। अभिनेता लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल जुदा लगे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर सवाल, पैर कटने की खबरें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ईरान के नए सुप्रीम लीडर...

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...
spot_imgspot_img