जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जिले के बुढ़ाना कस्बे में एक युवक पर आरोप लगाया गया है कि उसने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की है। यह खबर आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई है। इसके विरोध में शनिवार की देर रात्रि में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। बताया गया है कि इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग घर वापस लौट गए।
बताया जा रहा कि बाद में अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिसके बाद सैकड़ों लोग दोबारा सड़क पर उतर आए। कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सांसद हरेंद्र मलिक ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से प्रकरण की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है, उसे छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद देर रात्रि में मुस्लिम समाज के लोग शांत हुए और घरों को वापस लौट गए।

