Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में हुई लूट के 28 लाख हेड कांस्टेबल के घर से बरामद

  • विगत दिनों करोड़ों की लूट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दी थी दबिश
  • मुजफ्फरनगर टैÑफिक पुलिस में तैनात है बीर सिंह दबिश के डर से दीवार कूदकर हो गया था फरार

जनवाणी संवाददाता |

जानीखुर्द: दिल्ली में हुई करोड़ों की लूट की रकम में से 28 लाख रुपये की रकम जानी थाना क्षेत्र निवासी यूपी टैÑफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल बीर सिंह के घर से बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की दबिश लगते ही बीर सिंह दीवार कूदकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने कस्बे में यूपी पुलिस के एक दीवान के मकान पर छापा मारकर दिल्ली में हुई करोड़ों की लूट में 28 लाख रुपये बरामद किए हैं।

बताया गया है कि जांच में पुलिस को पता चला था कि करोड़ों की लूट का बड़ा हिस्सा यूपी पुलिस के कांस्टेबल बीर सिंह के घर पर मौजूद है। वहीं, दिल्ली पुलिस की भनक पाकर यूपी पुलिस का दीवान फरार हो गया। रविवार को दिल्ली कीर्ति नगर थाने की पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल बीर सिंह के मकान पर पहुंची। दिल्ली पुलिस की भनक पाकर दीवान बीर सिंह दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरकर तलाशी ली तो मकान में दो थेलों में भरे 28 लाख रुपये बरामद किए गए।

बताया गया है कि ये रुपये दिल्ली में हुई करोड़ों की लूट के है। सूत्रों के अनुसार इस करोड़ों की लूट को दिल्ली की पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया था। पुलिस शातिर बदमाश सोहनबीर को साथ लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि यूपी पुलिस का दीवान बीर सिंह जोकि मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात की बेटी शातिर बदमाश सोहनबीर सिंह के बेटे से शादी हुई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश ने लूट की। इस रकम को यहां छुपा दिया था। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी घटना को संज्ञान में लेकर जहां शुरू कर दी है।

गोल्डन एवेन्यू में वारदात करने वाले दो बदमाशों से माल बरामद

मवाना की गोल्डन एवेन्यू कालोनी में लूट की वारदात करने वाले दो बदमाशों ने लूटा गया माल बरामद कराया। उन्हें जेल से रिमांड पर लाया गया था। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि थाना मवाना पुलिस द्वारा गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में हुई लूट की घटना के दो अभियुक्तों को कोर्ट की अनुमति से पीसीआर पर लेकर लूटा गया मोबाइल व साइकिल बरामद की गयी।

जिला कारागार में बंद अभियुक्त कुन्दन पुत्र हेमराज निवासी मैथना थाना इंचौली व दीपांशु उर्फ लोहरू पुत्र हरवीर कोर्ट की अनुमति से रिमांड पर लाया गया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान बरामद किया। उन्होंने भैंसा रोड पर शहतूत के पेड़ के पास ईख के खेत के पास से गार्ड से लूटा हुआ सैमसंग का मोबाइल खेत से निकालकर दिया। अभियुक्त दीपांशु ने लूटी एक साइकिल से बरामद कराई।

पांच के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

लिसाड़ीगेट पुलिस ने परवेज गिरोह के पांच के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें से नईम को गिरफ्तार कर लिया है। परवेज पुत्र जमील अहमद निवासी मजीदनगर खजर वाला रास्ता शातिर अपराधी है। उसके गिरोह में उसका भाई फैजाब, नईम, शादाब उर्फ चूहा के अलावा शाहिद पुत्र चमन निवासी गली नंबर 12 ताज मस्जिद श्याम नगर रोड भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी बेदह शातिर अपराधी हैं। क्षेत्र में इनका काफी आतंक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img