- कृषि कानून के बारे में जताया विरोध
जनवाणी ब्यूरो |
रोहटा: शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में कई गावों मे किसान बैठक की। सिवाल खास के ग्राम भदौडा,रजापुर और बनवारीपुर में किसानों की जनसभा हुई किसानों ने किसानों के विरोध में बने किसान कानून का विरोध किया और चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने इस कानून के दुष्परिणामों के बारे में किसानों को बताया तथा बताया कि 23 दिसंबर को पार्टी कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह जी का 118 जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के नेता संजीव यादव, ठाकुर भोज प्रताप तोमर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी युसूफ सैफी, राहुल सनसनवाल व ग्रामवासी माल सिंह, रविंद्र मलिक, सुनील मलिक, सत्यवीर, प्रवीण मलिक, सुबोध मल्लिक, राजेंद्र चौधरी, सतपाल, जगबीर व आजाद सिंह आदि लोग रहे।

