Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की नजर

  • राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने की मेरठ समेत चार जिलों में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा बैठक
  • बोले मंत्री, एनसीआर में 10-15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर लगाई जाए रोक, न जलाई जाए पराली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के चार जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हर दिन प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम की जरूरत है। एनसीआर में 10 एवं 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। साथ ही पुराने वाहनों को स्क्रेप कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की सभी जिलों के बढ़ते प्रदूषण पर नजर है। ऐसे में अधिकारी सतर्कता बरतें।

विकास भवन सभागार में गुरुवार को बढ़ते प्रदूषण को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली जिले के नगर निगम, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण, कृषि विभाग, यातायात पुलिस, प्रदूषण विभाग, परिवहन समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जिनके कार्यों की समीक्षा बैठक राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज सिंह, उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन आरपी सिंह ने की। उन्होंने वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए एवं एनसीआर में वर्तमान में लागू ग्रैप के प्राविधानों के अनुपालन में अभी तक संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कमीशन फॉर ऐयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर एंड एडज्वाईनिंग ऐरिया द्वारा निर्गत निदेर्शों का अनुपालन किए जाने के लिए निर्देशित किया। मंत्री और अधिकारियों ने कहा कि सभी जनपदों में सड़कों पर धूल नियंत्रण एवं समुचित पानी के छिड़काव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जनपद की वायु गुणवत्ता कुप्रभावित ना हो। पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि सामान के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले वाहन पूरी तरह से कवर्ड हो।

इस बैठक में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, डीएफओ राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एसडीएम सरधना महेश दीक्षित, एसडीएम सदर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भुवन प्रकाश यादव समेत अन्य जिलों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक कार से किया सफर, जागरूकता वाहन को झंडी

समीक्षा बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार और अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने सर्किट हाउस से विकास भवन सभागार तक इलेक्ट्रिक वाहन में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने का काम किया। उन्होंने किसानो को फसल अवशेष ना जलाए जाने को लेकर जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img