- स्कूल प्रबंधक और एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल स्थित एक इंटर कॉलेज में मिड-डे-मील खाने से 12 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। मिड-डे-मील खाने से बच्चों को उल्टी और उनके पेट में दर्द होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर कॉलेज में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जानकारी गांव में ही स्थित सीएचसी पर दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने बच्चों को दवाइयां देकर घर भेज दिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद मेरठ बेसिक शिक्षा संघ अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने मिड-डे-मील के घटिया दाल चावल दिखाएं जो खाने योग्य नहीं दिख रहे थे। उसके बाद भी बच्चों को खिलाया जा रहा था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और एक एनजीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मिड-डे-मील का खाना खाकर बच्चे हुए बीमार
कॉलेज के बच्चों को उल्टियां और पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जानकारी गांव में मौजूद सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों को दी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद डॉक्टर कॉलेज में पहुंच गए और बच्चों को दवाइयां दी। बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें उनके घर भेज दिया गया।
बच्चों को खिलाया जा रहा था दूषित खाना
बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बच्चों को खिलाए जाने वाला मिड-डे-मील देखकर नाराजगी जताई और कहां कि बच्चों को जो मिड-डे-मील खिलाया जा रहा है, वह खाने योग्य नहीं है। उन्होंने हंगामा करते हुए कॉलेज प्रबंधन और एक एनजीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कीमती कागज से भरा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार
जानीखुर्द: पांचली के पास पेपर मिल से लाखों रुपये के कीमती कागजों से भरे ट्रैक को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर एक आरोपी को जेल भेज दिया। लिसाड़ी गेट निवासी सलीमुद्दीन पुत्र शब्बीर ने ट्रक में कीमती कागज भरकर पास ही स्थित सरावत धर्मकांटे पर खड़ा कर दिया और खाना खाने के लिए चला गया। सलाउद्दीन जब खाना खाकर पहुंचा तो ट्रक को वहां न पाकर हक्का-बक्का रह गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर थाना प्रभारी पंकज सिंह ने मुकदमा दर्ज कर मौके पर सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच-पड़ताल कराई तो रिहान पुत्र अमीरुद्दीन मंदिर वाली गली रशीद नगर को मुरादनगर के रास्ते गंगनहर पटरी के पास से चोरी किए गए ट्रक को मय माल सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

