Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Bihar News: राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार,सीएम नी​तीश कुमार ने की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को खबर मिली है कि, देश की प्रसिद्ध लोकगायिका और बिहार कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डीएम को निर्देश है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को स्व. शारदा सिन्हा के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया।

शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल होगा

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल होगा। पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना निगम का प्रयास: महापौर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: वार्ड संख्या 04 के अम्बेडकर नगर...

Saharanpur News: आईपीएस अभिनंदन बने सहारनपुर के नए एसएसपी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर के पुलिस प्रशासन में अहम...
spot_imgspot_img