Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Raha Birthday: राहा के जन्मदिन पर दादी नीतू और बुआ रिद्धिमा ने तस्वीरें साझा कर दी बधाई, कहा ‘हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है। आज बुधवार को वह अपनी बेटी राहा का जन्मदिन मना रहे है। बेबी राहा आज दो साल की हो गई है। आज जन्मदिन के अवसर पर राहा से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दादी नीतू कपूर ने भी राहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।

फोटो साझा कर नीतू सिंह ने लिखा

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें राहा अपने मम्मी पापा की गोद में नजर आ रही हैं। रणबीर अपनी बिटिया का माथा चूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ नीतू सिंह ने लिखा है, ‘आज हमारे प्यार का जन्मदिन है। ईश्वर तुम्हें खूब आशीर्वाद दे’। नीतू सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस राहा को बर्थडे विश कर रहे हैं।

बुआ रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम पर की स्टोरी साझा

राहा की बुआ यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर राहा को जन्मदिन विश किया है। रिद्धिमा ने कल देर रात एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा, ‘बेबी राहा के जन्मदिन की शाम’। इसके अलावा आज सुबह उन्होंने एक फोटो साझा की है। इसमें रिद्धिमी की बेटी समारा और राहा नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो हमारी प्यारी नन्ही परी। हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं’।

साल 2022 में हुआ राहा का जन्म

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 6 नवंबर 2022 को राहा ने उनकी पहली संतान के रूप में जन्म लिया। इसके बाद बीते वर्ष क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर ने बिटिया की पहली झलक फैंस को दिखाई। राहा पॉपुलर स्टारकिड्स हैं। वे जहां भी नजर आएं, पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म ‘जिगरा’ हाल ही में रिलीज हुई। रणबीर कपूर की बात करें तो वे आगामी फिल्मों ‘एनिमल पार्क’ और ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘रामायण’ का पहला पोस्टर आज जारी हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img