Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Skin Care Tips: घर पर भी पा सकती हैं आप चमकती त्वचा, बस इन चीजों का करें इस्तेमाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।तेज धूप,धूल-मिट्टी और प्रदूषण आपकी त्वचा को काफी प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से आपका त्वचा को बहुत ही नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा का अच्छी तरह ध्यान रखना चाहिए। तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे बिना पैसे खर्च किए घर पर भी चमकती त्वचा पा सकती हैं। इसके लिए आपको बस रसोई में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना है।

अगर आप घर बैठे ही ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो रसोई में रखी चीनी से स्क्रब तैयार करें। चीनी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा का ग्लो बरकरार रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इससे स्क्रब बनाकर अपनी त्वचा को और निखार सकती हैं।

चीनी और नारियल तेल स्क्रब

इस स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको चीनी के साथ-साथ नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पिसी हुई चीनी में नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से मसाज करें। थोड़ी देर के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

चीनी और शहद

अगर आपके पास शहद भी उपलब्ध है तो चीनी में शहद मिक्स करके उसका पेस्ट बनाएं। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और फिर अपनी चमकती त्वचा देखें।

चीनी और कॉफी

कॉफी और चीनी दोनों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके त्वचा डिटॉक्सिफाई होती है। इसके लिए चीनी, कॉफी और जैतून के तेल को अच्छी तरह से मिक्स करके इसका पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इससे आपकी त्वचा भी खिल उठेगी।

चीनी और नींबू स्क्रब

इस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चीनी लेकर उसमें जैतून का तेल लें। अब इसमें नींबू का रस और जैतून का तेल मिक्स करें। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर स्किन की सही से मालिश करें। ये आपके चेहरे के दाग-धब्बे को कम करने में मदद करता है।

चीनी और एप्पल साइडर विनेगर

अगर आपके पास विनेगर है तो उसमें चीनी और नारियल का तेल मिक्स करके उसका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। आखिर में चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ देर के बाद चेहरा धोएंगे तो आपका लुक निखर जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img