जनवाणी संवाददाता |
नगीना: पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ में उसका चालान कर दिया।
थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे के अनुसार एसआई योगेश कुमार व सुभाष धनकड़ ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से मोहल्ला लाल सराय निवासी निसार अहमद पुत्र अब्दुल वहीद को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट में उसका चालान कर दिया।

