Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने किसान की पेंचकस से गोदकर की हत्या

  • ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, नहीं उठने दिया शव

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान बुधवार को बड़ा गांव के जंगल में खेत पर आलू भरने गया हुआ था। बदमाशों ने किसान के पेट में पेंचकस से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मयफोर्स के साथ सीओ सदर देहात घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने परीक्षितगढ़ पुलिस की लापरवाही बताते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

थाना क्षेत्र के गांव आलमगिरपुर बढ़ला आठ निवासी किसान काविंद्र (38) पुत्र गुरपाल के बड़ा गांव में मस्जिद के समीप खेत है। वह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों से खेत पर आलू भरने की बात कहकर गया था। किसान कोविंद्र खेत पर पहुंचा तो उसके नलकूप से र्स्टाटर चोरी हुए मिले तथा ईख के खेत में पैरों व केबल के निशान थे। बताया जा रहा है कि किसान कोविंद्र बदमाशों के पैरों व केबल के तारों का पीछा करता हुआ ईख के खेत के अंदर पहुंचा। बताया जा रहा है कि बदमाशों से कोविंद्र की हाथापाई में बदमाशों ने उसके पेट में पेंचकस से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।

कोविंद्र के चाचा का पुत्र रोबिन जैसे ही खेत पर पहुंचा तो र्इंख टूटी देख अंदर पहुंचा तो काविंद्र का शव देख उसकी चीख निकल गई और उसने परिजनों को हत्या की सूचना दी। जिस पर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला व थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठाने का प्रयास करने लगे। जिस पर ग्रामीणों की पुलिस से तीखी तीखी नोकझोंक भी हुई और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व चोरियों की घटना पर अंकुश लगाने की मांग पर अड़ गए।

पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, लुग्गी, चप्पल बरामद किए। ग्राम प्रधान पपीत चौधरी, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सुंदर चौधरी आदि ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। कोविंद्र शादीशुदा था, उसकी मौत से पत्नी नीरज, मां राजवती व उसके तीन संतानों में दो पुत्री एक पुत्र के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ माह से क्षेत्र के गांव अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव, गोविंदपुरी, रहदरा, पसवाड़ा, कुआंखेड़ा आदि गांवों में दर्जनों किसानों के नलकूपों से केबल व र्स्टाटर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। दो सप्ताह पूर्व परीक्षितगढ़ थाने में तैनात एसआई सतेंद्र व शिवम द्वारा गोविंदपुरी में अवैध पटाकों व ग्रामीणों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा क्लीन चिट दी गई थी, लेकिन एसआई सतेंद्र घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img