Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

गंधक-पोटाश के धमाके से झुलसी मासूम

  • पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से मेडिकल कॉलेज बर्न वार्ड के लिए कर दिया गया रेफर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के नीचा सिद्दीकनगर में कुछ युवकों ने सामान लेने निकली मासूम को पकड़कर उसके चेहरे पर गंधक-पोटाश की नाल से धमाका कर दिया। इस धमाके में मासूम का चेहरा झुलस गया, जिससे लोग उठाकर पास के अस्पताल और फिर थाने लेकर आ गयी। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बर्न वार्ड के लिए रेफर कर दिया गया।

नीचा सिद्दीनगर में निवासी रिजवान कोल्ड स्टोर में काम करता है। बुधवार शाम रिजवान की सात साल की बेटी जारा घर से स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए निकली। जब वह सामान लेकर लौट रही थी तो मोहल्ले के रहने वाले सात-आठ युवक गंधक-पोटाश की लोहे की नाल से धमाका कर रहे थे। आरोप है कि जैसे ही यह बच्ची उनके पास से निकली, एक युवक ने उसे पकड़ लिया। बच्ची जोर से चिल्लाने लगी। तभी नाल छुड़ा रहे एक युवक ने गंधक-पोटाश भरकर बच्ची के चेहरे के सामने धमाका कर दिया। धमाके के बाद निकली आग से मासूम का चेहरा झुलस गया और वह जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोग चिल्लाते हुए उस ओर भागे, जिन्हें देख आरोपी भाग खड़े हुए।

लोग बच्ची को पास के डाक्टर के यहां लेकर आ गये और उसके परिवार को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग दौड़कर डाक्टर के क्लीनिक पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार दिलाकर बच्ची के चेहरे पर पट्टी कराते हुए परिवारजन लिसाड़ीगेट थाने आ गये। पुलिस भी हरकत सुनकर दंग रह गए। उन्होंने बच्ची को तुरन्त जिला अस्पताल भिजवा दिया। बच्ची का चेहरा काफी झुलस चुका था। यह देख चिकित्सकों ने उसे लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न वार्ड के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।

पहले शराब पिलाई, फिर पीटा और मार दी गोली

मेरठ: लोहिया नगर के जाहिदपुर में बहन से छेड़खानी करने वाले के साथ पहले बैठकर शराब पी और जब वह नशे में धुत हो गया तो उसकी जमकर पिटाई की और बाद में गोली मार दी। साजिद अलवी के परिजनों ने साजिद अंसारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात मंगलवार देर रात की है। हालांकि पुलिस ने बुधवार अलसुबह हत्यारे साजिद अंसारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पूछताछ में साजिद अंसारी ने बताया कि जिसको मारा वह उसकी बहन से छेड़खानी किया करता था। यह बात उससे बर्दाश्त नहीं हुई।

उसने अपने दोस्त आफताब के साथ साजिद अल्वी की हत्या का प्लान बनाया। थाना क्षेत्र के मिल्लत रेजीडेंंस के समीप पहले उसके साथ बैठकर शराब पी। जब वह नशे में धुत हो गया तो जमकर पिटाई और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला दर्ज करने के बाद बुधवार अलसुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरार हत्याभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साजिद अल्वी की हत्या में गिरफ्तार साजिद अंसारी की तलाश की जा रही थी। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

…तो खुद लाश लेकर पहुंचा था थाने

साजिद अल्वी की हत्या करने के बाद साजिद अंसारी उसकी लाश लेकर खुद ही थाने पहुंच गया था और वहां बताया कि उसने इसकी हत्या कर दी। ऐसा जहां यह वारदात हुई है, वहां के आसपास के लोगों का कहना है। लोगों की मानें तो हत्या के बाद साजिद अंसारी भागा नहीं, बल्कि खुद ही बहन से छेड़खानी करने वाले की लाश लेकर थाना लोहिया नगर जा पहुंचा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img