Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जानिए, लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को किसने दी जान से मारने की धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर को एक अनजान कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंप दी है।

दरअसल, सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल आई जिससे पुलिस विभाग भी सकते में आ गया। मामले की सूचना मुख्यालय पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। सर्विलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई है।

शासन स्तर से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत जांच की जिम्मेदारी डीसीपी साउथ को दी गई है। वहीं, पुलिस कमिश्नर आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img