Home Uttar Pradesh News Baghpat Baghpat News: हत्या में जमानत पर चल रहे केबल ऑपरेटर ने की आत्महत्या

Baghpat News: हत्या में जमानत पर चल रहे केबल ऑपरेटर ने की आत्महत्या

0
Baghpat News: हत्या में जमानत पर चल रहे केबल ऑपरेटर ने की आत्महत्या

जनवाणी संवाददाता |

छपरौली: छपरौली कस्बे में 42 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्म कर ली। वह केबल नेटवर्क का कार्य करता था। उसने अपना ऑफिस कस्बे की भुआला पट्टी मं बना रखा था।रात में वह घर नहीं आया। सुबह करीब नौ बजे उसके परिजन उसके ऑफिस में गए तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मृतक रोहित खोखर पुत्र वेद सिंह निवासी पट्टी चौधरान कस्बा छपरौली का रहने वाला था। वह छपरौली के चर्चित फटा हत्याकांड में मुलजिम था। वह लगभग डेढ़ वर्ष की जेल काटकर करीब छह महीने पहले जनमत पर आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।