- छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: बाल किशनपुर चौक स्थित सैंट मेरीस कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
सोमवार को सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल में आयोजित क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सिस्टर प्रीमिया, प्रधानाचार्य सिस्टर लीना, उप प्रधानाचार्य सिस्टर एनलिट, सिस्टर सोमी व सिस्टर एगनेट ने सन्युक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
शिक्षिका बृजेश चौहान ने प्रेयर डांस व अन्य अध्यापिकाओं ने ग्रुप डांस व ग्रुप गायन प्रस्तुत किये। कक्षा 9 तथा 10 के विद्यार्थियों की कैरोल सिंगिंग ने वातावरण को ऐसा बना दिया मानो स्वयं प्रभु यीशु धरती पर प्रकट हो गए हों। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रश्मि राजपूत के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या सिस्टर लीना द्वारा वर्ष भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आये छात्रों को पुरस्कारों का वितरण किया तथा छात्रो को क्रिसमस पर्व का महत्व बताया। कार्यक्रम में प्रकाश पंकज, संदीप भटनागर, रश्मि वर्मा, सपना, रीता, अंकुर आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

