Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

रोक है, फिर भी सड़कों पर सज रही साप्ताहिक पैंठ

  • नगर निगम आफिस के सामने व घंटाघर रोड पर सजे फड़, लोगों की रही भारी भीड़, लगा भीषण जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की सड़कों पर दुकानें सजी हुई है, जबकि फुटपाथों पर पैदल राहगीरों को चलने को नहीं मिल रहा। फुटपाथों पर दुकानदारों ने अस्थाई तरीके से कब्जे कर लिए हैं। जिस पर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शहर घंटाघर रोड पर हालात आसानी से देखे जा सकते हैं। दुकानदारों ने अपना सामान जमा कर रखा हुआ है। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

अतिक्रमण और जाम महानगर की सबसे बड़ी समस्या है। महानगर में बेतरतीब बढ़ता बाजार राहगीरों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। शहर घंटाघर पर लगने वाली अवैध साप्ताहिक पैंठ का हाल कुछ ऐसा ही है। सड़क पर बाजार लगने से दिन में कई बार भीषण जाम लग रहा है। जिम्मेदार विभाग के अफसर भी इन हालातों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। नगर निगम द्वारा रोक लगाने के बाद भी महानगर में सड़क पर अवैध पैंठ लग रही है।

रविवार को भी शहर घंटाघर पर अवैध पैंठ सज गई। अवैध साप्ताहिक पैंठ में बड़ी संख्या में फड़ लगे। जिसमें लोगों की काफी भीड़ नजर आई। अवैध पैंठ को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिससे नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है। मगर प्रशासन आंखे बंद किए बैठा है।

सड़कों पर अवैध कब्जा

महानगर के सबसे व्यस्ततम रहने वाला शहर घंटाघर रोड पर दिनभर पैर रखने के लिए लोगों को जगह नहीं मिल पाती है। वजह है दुुकानदारों का सड़क पर अवैध रूप से कब्जा। दुकानदारों का कुछ सामान ही दुकान में रहता है। जबकि उससे अधिक सामान सड़कों पर फैला रखा है। महानगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अवैध पैंठ के चलते सड़क के दोनों ओर दुकान के बाहर अपने-अपने तख्त डाल रखे हैं। जिस पर दुकानों का सामान फैला रहता है। इस वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। हालत ये हो गई है कि लोगों का निकलना दुर्भर हो जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img