Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया 21.15 लाख से बने बारात घर का लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: देश व प्रदेश की जनता ने मोदी और योगी पर विश्वास किया तो अब यह विश्वास विकास में बदल रहा है। गांव गांव-गली में तमाम विकास की योजनाएं लागू हो रही है। शामली जिले में लगातार विकास के नए कार्य कराए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन के गांव नोजल में 11.54 लाख, नौजली में 9.61 लाख की लागत से बारातघर व गढ़ीपुख्ता से मस्तगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से शामली जिले को हुए लाभ की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रूप में नित्य प्रति दिन में आयाम स्थापित कर रहा है। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले तक भी हजारों करोड़ की विकास की योजनाएं पहुंच रही है यह सब संभव हुआ है तो केवल और केवल शामली की जनता के कारण है। क्योंकि उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी पर विश्वास किया ओर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। अब यही विश्वास गांव-गांव, गली-गली में विकास के रूप में सामने आ रहा है।

इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम सदर संदीप कुमार, चौ. राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंकज त्यागी, अनिरुद्ध प्रधान, सत्यपाल भूरा, जयपाल प्रधान, राकेश गोयल, राजीव शास्त्री, जगपाल प्रधान, सुभाष प्रधान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img