नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज रविवार को अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपना 76 वां जन्मदिन मना रही है। उनके फ्रेंड्स और फैमिली वाले उन्हें इस खास दिन पर बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, शर्मिला टैगोर की बहू करीना कपूर ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और साथ ही जन्मदिन की शुभकामनांए भी दी। तो आइए जानते है करीना कपूर ने क्या लिखा…
शर्मिला को कहा कूलेस्ट और स्ट्रॉन्गेस्ट महिला
करीना ने अपनी सासु मां को बर्थडे विश करते हुए उन्हें कूलेस्ट और स्ट्रॉन्गेस्ट महिला कहा है। शर्मिला टैगोर की तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा है, ‘सबसे कूलेस्ट और स्ट्रॉन्ग महिलाओं में से एक जिन्हें मैं जानती हूं… हैपी बर्थडे मेरी खूबसूरत सासु मां।’
दामाद कुणाल खेमू ने भी दी बधाई
शर्मिला टैगौर के दामाद कुणाल खेमू ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सासु मां को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
सोहा अली खान ने अपनी मा शर्मिला टैगौर को बर्थडे विश करते हुए ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साल 2013 से लेकर साल 2019 तक के सेलिब्रेशन की झलकियां हैं। उन्होंने लिखा है कि इस साल बर्थडे सेलिब्रेशन पर वे साथ नहीं लेकिन जब भी वे मिलेंगी वे इसे मिलर सेलिब्रेट करेंगी।

