Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रहते हुए पार्टी की नीतियों व सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई।

सोमवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में पीसीएफ की डायरेक्टर चुनी गई सुमन त्यागी व क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर तथा अनूप बाल्मीकि के साथ ही जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, भाजपा विधायक कमलेश सैनी व जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल मंत्री पुष्कर चौधरी का फूलमाला डाल कर व शाल भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पार्टी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ता है। उनमें कार्यकर्ताओं को समझने व उनकी समस्याओं को निपटाने में मदद मिलती है। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों तथा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि कुछ राजनेता किसानों को भड़का कर कृषि कानून के नाम पर बेवजह राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों के संबंध में किसानों को जागरूक करने की अपील भी की।

मंडल अध्यक्ष विशेष चौधरी, पुखराज सैनी, धर्मेंद्र प्रजापति, राजकुमार सिंह के साथ ही अशोक नेता, हरपाल सिंह, अशोक शास्त्री, बाबू राम जोशी, अंकुर बंसल, अवनी चौधरी, राकेश सैनी, नरेश गुर्जर, सौरभ तोमर, मनोज कुमार, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, सुधींद्र सिंह, विकसित चौधरी, राजन चौहान, दीपक सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img