Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर मौत

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: पुलिस ने शव को हॉस्पिटल भेज कर बाइक सवार आरोपित युवकों को पकड़ लिया। सोमवार की शाम 7:00 बजे एक वृद्ध अपनी साइकिल से अचार की फेरी लगाकर अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह ग्राम भगवानपुर के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गया औऱ घायल हो गया। राहगीरों ने घायल वृद्ध को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती करा दिया।

जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान मामचंद पुत्र बालमुकंद निवासी मालियानहुई किरतपुर की हुई। पुलिस ने आरोपित बाइक सवार निवासी मोहल्ला अफगानान को हिरासत में ले लिया।

मृतक के पुत्र मनोज ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दे दी। कोतवाल सतेंदर कुमार ने बताया म्रतक का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनोर ज़िला अस्पताल भेज रहे हैं। मृतक के परिजनों को बाइक सवार के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का असश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img