Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोहरे का कहर: एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 40 से अधिक वाहन, 60 घायल

  • ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे का कहर, 40 से अधिक वाहन आपस में टकराए
  • वाहनों की भिडंत में 60 से अधिक घायल, तीन को गंभीर हालत में गाजियाबाद भर्ती कराया

जनवाणी संवाददाता |

रटौल: कोहरे के कहर ने एक बार फिर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकोें के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। घने कोहरे के चलते सुबह 40 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें 60 से अधिक महिलाएं, बच्चे, पुरुष आदि घायल हैं। इनमें तीन गंभीर रूप से घायलों को गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से वाहनों को एक साइड कराया।

मंगलवार को घना कोहरा एक बार फिर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनकर आया। घने कोहरे के चलते दस मीटर तक की दूरी के वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे। जिसके चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की भिड़ंत हो गई। अल सुबह एक्सप्रेस वे पर शराफाबाद के निकट 40 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए।

23 22

गाजियाबाद की ओर से कुंडली जाने की तरफ करीब 28 वाहन एक साथ भिड़ गए। जबकि कुंडली की ओर से गाजियाबाद जाने की तरफ करीब 12 वाहन आपस में भिड़ गए। इन वाहनों में कार, ट्रक, बस आदि वाहन है। एक कार बाइक से टकराई, उसके पीछे चल रहे दर्जनों वाहन उसमें भिड़ गए। बस में सवार करीब 65 यात्रियों में से तीन गंभीर घायल हुए हैं। जबकि कुछ को हलकी चोट आई है।

22 17

तीनों गंभीर घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कारों को भारी नुकसान हुआ है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार सवार भी घायल हुए हैं। हादसे में 40 से अधिक वाहन आपस में भिड़े हैं और 60 से अधिक घायल हुए हैं।

21 19

दुर्घटना की सूचना  पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से वाहनों को एक्सप्रेस वे से एक तरफ हटाया। कई वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनके चालक उन्हें लेकर नहीं जा सके। क्रेन के माध्यम से उन्हें ले जाया जाएगा। चालकों का कहना है कि घने कोहरे के कारण वाहन आपस में भिड़े हैं।

घना कोहरा देता है हादसे को न्योता

यमुना एक्सप्रेस वे के बाद ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्जनों वाहन एक साथ भिड़ते देखे जाते थे। अब ऐसा नजारा ईस्टर्न पर भी देखने को मिलता है। जब भी घना कोहरा आता है तभी यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। हादसा भी छोटा नहीं होता, दर्जनों वाहन एक साथ भिड़ते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img