Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का डीएम ने किया उद्धाटन

  • उत्तम शुगर मिल निःशुल्क करेगी मिट्टी की जांच: नरपत सिंह
  • नारी उत्थान और सहायता समूह का भी किया शुभारम्भ

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: उत्तम शुगर मिल बरकतपुर द्वारा बनाई गई मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन डीएम ने किया। इस दौरान मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि इस प्रयोगशाला में सभी किसानों की भूमि की मिट्टी की जांच निःशुल्क की जायेगी।

मंगलवार को नांगल क्षेत्र की उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में किसानों की भूमि की मिट्टी की जांच के लिए बनाई गई प्रयोगशाला का उद्घाटन डीएम रमाकांत पाण्डेय ने मिट्टी परीक्षण की आधुनिक मशीन का बटन दबाकर किया। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि इस प्रयोगशाला में क्षेत्र के सभी किसानों की भूमि की मिटटी की जांच नि:शुल्क की जायेगी।

जिसके बाद डीएम ने नारी उत्थान महिला स्वयं सहायता समूह का शुभारम्भ किया। जिसके लिए अधिकारीयों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए गन्ने की एक आंख की पौध तैयार कराने का परीक्षण दिया जायेगा।

कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों को मिल का भ्रमण कराया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, जेपी मौर्य, जेपी त्रिपाठी उपाध्यक्ष आसवानी, अतेंद्र शर्मा, विकास ठाकुर, अरविन्द सिंह अर्जुन कौशिक, अखिलेश गुप्ता, रविंद्रपाल सिंह आदि मिल अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img