- तृतीय रजत निर्वाल मैमोरियल चैंपियनशिप का समापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से हमें हर सफलता प्राप्त हो सकती हैं। खिलाड़ी को ईमानदारी से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए तथा ये ध्यान रखना चाहिए कि बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत भी हमें उतनी ज्यादा ही करनी होती हैं।
तृतीय रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।
प्रतियोगिता के एयर राइफल आईएसएसएफ के चैम्पियन आफ चैम्पियन उत्सव मलिक शामली रहे। उत्सव को 11000 नकद पुरस्कार राशि एवं शहीद मोहर सिंह ट्रॉफी से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर ऋत्विक पाल रहे जिन्हें 7100 रुपये नकद पुरस्कार राशि दी गई। तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार रुड़की रहे जिनको 3100 रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में साहिल बागपत चैम्पियन आफ चैम्पियन बने जिनको 11000 रुपये नकद पुरस्कार राशि एवं शहीद शाहमल सिंह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर बॉबी कौशिक बागपत रहे और तीसरे स्थान पर खुशी तोमर रहे।
एयर राइफल एनआर वर्ग में चिराग गेरा सोनीपत चैम्पियन आफ चैम्पियन जिनको 5100 रुपये नकद पुरस्कार राशि एवं शहीद प्रदीप प्रजापति ट्रॉफी दी गई। दूसरे स्थान पर अंश बिजनौर और तीसरे स्थान पर तनवीर चौधरी रहे। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में देवांशु राणा बागपत चैम्पियन आफ चैम्पियन बने। जिनको 5100 रुपये नकद पुरस्कार राशि एवं शहीद अमित कोरी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर अक्षत शर्मा रहे जिनको 3100 रुपये नकद पुरस्कार राशि एवं तीसरे स्थान पर निखिल नागर रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कोच डा. राजपाल सिंह एवं संचालन मुकेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर डा. सतेंद्र वर्मा, क्रीडा भारती प्रांत अध्यक्ष डा. संदीप त्यागी, कपिल त्यागी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रचारक विराट, अभिनव निर्वाल, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विपिन राणा, सुधीर तोमर, तपन मलिक, मनोज तोमर, विवेक आत्रेय, मनीष चौधरी, देवेंद्र सिंह, अमित श्योराण, आशीष मलिक, अनुभव स्वामी, गौरव पंवार, हरविजय राणा, दीपक बालियान, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

