Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शामली-सहारनपुर मार्ग के गड्ढे तीन दिन में भरें

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में शामली-सहारनपुर मार्ग की व्यवस्था सही कराए जाने के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामली सहारनपुर मार्ग में सड़कों में गड्ढों के कारण आने जाने वालों को हो रही असुविधा के चलते जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग में पड़ने वाले गड्ढों को तत्काल भरने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिसमें एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अगले तीन दिनों के अंदर सभी गड्ढों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश करते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद शामली में नेशनल हाईवे की चल रही परियोजनाओं की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहारनपुर सुरेश कुमार सोनी, उपजिलाधिकारी शामली संदीप कुमार सहित एनएचआई से जुड़े अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img