- जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल एवं जैन कोल्ड स्टोरेज के तत्वाधान में 25 जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरण किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष पारसनाथ जैन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को इस प्रकार के कार्यों में आगे आना चाहिए।
बुधवार को कोटद्वार रोड स्थित जैन कोल्ड स्टोरेज पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम इस्सेपुर के 25 जरूरतमंद लोगों को लिहाफ वितरण किए गए। लिहाफ वितरण कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक अनूप जैन ने कहा कि शीत लहर को देखते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जैन कोल्ड स्टोरेज एवं पीएनएस एवं अरिहंत पब्लिक स्कूल समाज सेवा के कार्यों के लिए संकल्परत हैं और निकट भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष पारसनाथ जैन, प्रबंधक अनूप जैन, एमडी मीनाक्षी जैन, प्रियांश जैन के अलावा स्कूल का व कोल्डस्टोरेज का स्टाफ भी शामिल रहा।

