Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

कैराना में असंतुष्ट किसान ने फिर नष्ट की गोभी फसल

  • सब्जबाग दिखाने वाली सीएससी टीम से खफा किसान
  • बुधवार को सात बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सीएससी किसान ई-मार्ट की टीम से असंतुष्ट एक और किसान ने अपने खेत पर खड़ी करीब 7 बीघा गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान का आरोप है कि सीएससी की टीम ने उसकी फसल कटवा तो दी, लेकिन उसको खरीदी नहीं। वहीं दूसरे किसान ने भी सीएससी की टीम द्वारा फसल न खरीदने के आरोप लगाए हैं।

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर दिल्ली में 27 दिन से पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसानों का आंदोलन चल रहा हैं। इसी के बीच उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कैराना तहसील क्षेत्र के मायापुर रोड निवासी किसान रमेश व गांव झारखेडी निवासी किसान तनवीर ने करीब 10 दिन पहले अपने खेतों पर खड़ी 15 बीघा गोभी की फसल को इसलिए नष्ट कर दिया था क्योंकि मंडी में उनकी गोभी की फसल मात्र एक रुपये प्रति किलोग्राम खरीदी थी। जिसके अगले दिन शामली से पहुंची सीएससी ई गवर्नमेंट की टीम ने किसान तनवीर की मात्र 4 कुंतल गोभी की फसल को आनलाइन 10 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा था।

इसके बाद गांव अलीपुर निवासी किसान रमेश की भी 7 बीघे में से मात्र 5 कुंतल गोभी की फसल को 4 दिन पहले बेचा गया था। दो दिन पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर हैडिंल से किसान नरेश की बाइट के साथ ट्वीट कर सीएससी ई गवर्नमेंट के डिजीटल प्लेटफर्म की तारीफ करते हुए बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों को किसान के हित में बताया था।

बुधवार को गांव अलीपुर निवासी किसान ने बताया कि सीएससी की टीम द्वारा 4 दिन पहले उसकी मात्र 5 कुंटल गोभी की फसल बेची गई थी, लेकिन उसके बाद टीम द्वारा उसकी गोभी की फसल नहीं बेची गई। किसान ने बताया कि सीएससी की टीम ने कहा अभी सीएससी किसान ई मार्ट पर गोभी की डिमांड नहीं हैं।

किसान ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों का उनको फायदा नहीं मिल रहा हैं। अभी उनके पास करीब 100 कुंतल गोभी की फसल खेत पर खड़ी हैं। अगली फसल उगाने के लिए उनको गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करना पड़ेगा।

वहीं अलीपुर रोड स्थित किसान चेतराम ने भी बताया कि 4 दिन पहले सीएससी की टीम उनके खेत पर आई थी और गोभी की फसल को 10 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने की बात कही थी। जिसके बाद उसने मजदूर लगाकर गोभी को खेत से कटवा दिया था, लेकिन टीम ने दोबारा आकर कहा कि अभी उनकी गोभी नहीं खरीदी जाएगी। इसके बाद उसने मुजफ्फरनगर मंडी में अपनी गोभी की फसल 4 रुपये प्रति किलोग्राम बेची।

बुधवार को बाकी बची गोभी की फसल पर किसान चेतराम ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान का कहना हैं कि उसके द्वारा करीब 8 बीघा गोभी की फसल उगाई गई थी। जिसमें 40 हजार रुपये की लागत आई थी तथा जमीन की लगान अलग से देनी पड़ी।

किसानों का कहना हैं कि उनको कानूनों से फायदा नहीं नुकसान हुआ हैं। दूसरी ओर, सीएससी डिस्टिक मैनेजर तानिया ने बताया कि उनके पास अभी गोभी की फसल ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की दिक्कत आ रही हैं। जल्दी किसानों की गोभी की फसल खरीदी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img