Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अशोक भारी मतों से जीत हासिल कर बने बार अध्यक्ष

  • प्रतिद्वंद्वी जयपाल सिंह को 77 मतों से किया पराजित
  • बार एसोसिएशन कैराना के महासचिव बने सालिम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: बार एसोसिएशन कैराना वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के चुनाव में अशोक कुमार ने एकतरफा हुए मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी जयपाल सिंह को 77 मतों से पराजित कर दिया। अशोक कुमार को 161 मत जबकि जयपाल सिंह को महज 84 मत ही प्राप्त हुए। इसी तरह महासचिव पद पर सालिम अली और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कौशिक को विजय घोषित किया गया है।

कैराना बार एसोसिएशन वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के लिए बुधवार को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। बार भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 251 मतदाताओं में से 246 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद अपराह्न 3:15 बजे मतगणना पूर्ण हुई।

47 18

इसके बाद चुनाव आयुक्त चेयरमैन ब्रह्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। ब्रह्मपाल सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार को 161 तथा जयपाल सिंह को 84 मत प्राप्त हुए। इस तरह अशोक कुमार ने 77 मतों से अपने प्रतिद्वंदी जयपाल सिंह को पराजित कर दिया।

48 18

इसी तरह महासचिव पद पर सालिम अली को 138 व संजय कश्यप को 105 मत प्राप्त हुए जिसमें सालिम अली ने 33 वोट से संजय कश्यप को हराया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष कौशिक को 166 मतों व जाकिर हुसैन को 78 मत प्राप्त हुए जिसमें मनीष कौशिक ने 88 मत अधिक प्राप्त कर प्रतिद्वंदी जाकिर हुसैन को हराया तथा विजय प्राप्त की।

49 18

अध्यक्ष पद पर 1, महासचिव पद पर 3 व कोषाध्यक्ष पद पर 2 मत निरस्त हुए। बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर विजय हासिल करने वाले विजेताओं को अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष बने अशोक कुमार ने कहा कि वह अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

नामांकन पत्र पर नहीं आई आपत्ति

जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न पदों के लिए जमा हुए 26 नामांकन पत्रों पर आपत्ति दर्ज किए जाने का दिन निर्धारित था। मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग, चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह चौहान और रवि चौधरी ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि निर्धारित समय में एक भी नामांकन पत्र आपत्ति दर्ज नहीं की गई है।

अब गुरुवार 24 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वापस का समय निर्धारित है। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की फाइनल सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। मतदान 30 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। उसके बाद तीन बजे से मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img