Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Baghpat Breaking: घरेलु विवाद में महिला ने बेटी संग खाया जहर,बच्ची की मौत,मौके पर पहुंची पुलिस

  • बिजरौल गांव में हुई घटना से गांव में शोक

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिजरौल गांव में एक 24 वर्षीय महिला ने खुद जहर का सेवन कर अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। जहर खाने से मासूम बच्ची दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पिंकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह का माहौल

सहारनपुर की रहने वाली महिला पिंकी की शादी दो वर्ष पूर्व बिजरौल निवासी राजू के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह का माहौल बना हुआ था। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के पति राजू पर ही जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक होने के कारण अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा एफएसएल टीम को भी मौके पर भेजकर साक्ष्य एकत्र किए गए। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल

गांव में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल महिला को गम्भीर हालात के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img