Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

yuzvendra chahal: युजवेंद्र चहल हुए अपने नए आशियाने में शिफ्ट, किराया सुनकर रह जाएंगे हैरान!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चचा में बने हुए है। अब इसी बीच चहल को लेकर एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक शानदार फ्लैट किराए पर लिया है। जिसकी किराया सुन आप चौक जाएंगे। ऐसे में ​चलिए जानते है इस फ्लैट के बारे में…

इतने रुपये महीना है फ्लैट का किराया

युजवेंद्र चहल ने मुंबई में रहने के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड इंडिया रह चुकी नताशा सूरी का अपार्टमेंट 3 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर लिया है। इसके लिए उन्होंने 4 फरवरी 2025 को एग्रीमेंट साइन किया था। नताशा सूरी के अपार्टमेंट को किराए पर लेने के लिए चहल ने 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी भी जमा की है। फिलहाल दोनों के बीच ये एग्रीमेंट 2 साल का हुआ है। रेंटल एग्रीमेंट में एक साल बाद 5 फीसद किराए में बढ़ोत्तरी की भी बात है। युजवेंद्र चहल ने जो अपार्टमेंट किराए पर लिया है, वो अंधेरी वेस्ट में है और उसका एरिया 1399 स्क्वॉयर फीट का है।

मुंबई में क्‍यों लिया फ्लैट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चहल औन धनश्री का तलाक मुंबई में रहने और ना रहने के सवाल पर ही हुआ था। धनश्री ये चाहती थीं कि वो मुंबई में रहें। मगर चहल की तब दलील थी कि वो हरियाणा से बाहर शिफ्ट नहीं होना चाहते, ताकि अपने माता-पिता के साथ रह सकें।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

चहल के नए आशियाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा है जब बीवी ने बोला था मुंबई में शिफ्ट हो जाओ तब हरियाणा में रहना था। दूसरे यूजर ने लिखा, लड़की का चक्कर बाबू भैया। एक अन्य यूजर ने लिखा है, जब धनश्री वर्मा ने मुंबई शिफ्ट होने को कहा तब घर नहीं लिया तो अब क्यों? वहीं एक और यूजर ने लिखा है इसका मतलब मुंबई मूव होने वाली बात फर्जी थी डिवोर्स का रीजन कुछ और ही था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img