जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गंदासपुर से बारात ओम फार्म हाउस कोतवाली देहात में गई थी। दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी बीकेआईटी के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिया टकरा गई। टकराने के बाद गाड़ी खेत में पलट गई। गाड़ी में 22 वर्षीय देवांश पुत्र वरुण उर्फ भोले व 24 वर्षीय शिवांग रावत पुत्र जगदीश रावत निवासी आवास विकास कालोनी, आदित्य निवासी रामबाग कालोनी बिजनौर, शिवम व विशु निवासीगण वसुंधरा विहार सवार थे।
इसमें में 22 वर्षीय देवांश पुत्र वरुण उर्फ भोले निवासी सालमाबाद व 24 वर्षीय शिवांग रावत पुत्र जगदीश रावत निवासी आवास विकास कालोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। गाड़ी को आदित्य चल रहा था जबकि मृतक दोनों गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे थे। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम के बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें |

