Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

Kedarnath Dham: आज से खुले बाबा केदारना​थ के द्वार, 108 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, कपाट खुलते ही गूंजे ‘हर हर महादेव’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट​कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शुक्रवार को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। द्वार खुलते ही मंदिर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर मंदिर को गुजरात और ऋषिकेश से लाए गए 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। भक्तों ने गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति के दर्शन किए। तत्पश्चात रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक का पाठ किया गया। बाबा केदार के इस शुभ दर्शन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे लाखों श्रद्धालुओं ने घर बैठे पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर में सबसे पहले पहुंचे रावल भीमशंकर

मंदिर में सबसे पहले कर्नाटक से आए वीरशैव लिंगायत परंपरा के मुख्य रावल भीमशंकर लिंग पहुंचे। उनके आगमन के बाद शिवलिंग से भीष्म श्रृंगार हटाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। यह श्रृंगार छह महीने पहले कपाट बंद होते समय किया गया था।

भीष्म श्रृंगारक्या होता है?

भीष्म श्रृंगार एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें बाबा केदार को शीतकाल में सुरक्षित रखने के लिए श्रृंगारित किया जाता है। कपाट खोलने पर सबसे पहले शिवलिंग के चारों ओर रखे मौसमी फल और सूखे मेवों का ढेर हटाया जाता है, जिसे आर्घा कहा जाता है। इसके बाद रुद्राक्ष की मालाएं, सफेद कपड़ा और जमा हुआ घी सावधानीपूर्वक हटाया जाता है। फिर बाबा का गंगा जल, गोमूत्र, दूध, शहद और पंचामृत से स्नान कराया जाता है। इसके बाद चंदन, भस्म और फूलों से उन्हें नए श्रृंगार में सजाया जाता है।

भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए किया टोकन सिस्टम लागू

अब अगले छह महीनों तक बाबा केदार के दर्शन के लिए मंदिर खुला रहेगा। भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। भक्तों को दर्शन का सौभाग्य चरणबद्ध रूप में दिया जा रहा है।

चारधाम यात्रा की शुरुआत

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही खुल चुके हैं, वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। इस बार पहली बार चारों धामों के कपाट खुलने का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का प्रसारण आकाशवाणी, OTT वेव प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनल, आराधना टीवी और ‘न्यूज ऑन एयर’ ऐप पर देखा जा सकता है।

गढ़ संस्कृति की झलक

चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ ऋषिकेश से शनिवार को होगा, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। तीर्थयात्रियों को पारंपरिक गढ़वाली भोजन – भड्डू की दाल और भात – परोसा जाएगा, जो इस यात्रा में सांस्कृतिक रंग भर देगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img