Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,हरिद्वार की ओर से आ रही मारुति कार से टकराई मृतकों की बाइक

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भागूवाला में स्थित वालिया होटल तिराहे के पास हुआ, जहां नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार बाइक हरिद्वार की दिशा से आ रही मारुति कार से आमने-सामने टकरा गई।

घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भागूवाला चौकी प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

मृतक युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी

पुलिस के अनुसार, मृतक युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों युवक बिना पहचान पत्र के थे, जिससे उनकी शिनाख्त में परेशानी हो रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थानों में सूचना प्रसारित की गई है।

उधर, दुर्घटना में शामिल मारुति कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पूरी खबर के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img