Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

Fawad Khan-Mahira Khan: फवाद-माहिरा के बयानों पर भड़का फिल्म जगत, सिने एसोसिएशन ने किया आग्रह, बोले ‘इन्हें बैन करें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत ने 7 मई को एक बड़ी सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए उनके नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है। यह कार्रवाई 15 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला थी, जिसमें 26 मासूमों की जान चली गई थी। सेना की इस कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी और गर्व का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर इस जवाबी कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के तमाम कलाकार बिलबिलाए हुए हैं और भारत की निंदा कर रहे हैं। किसी समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करे चुके पाक कलाकार फवाद खान और माहिरा खान ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अब इसी पर भारतीय सिने एसोसिएशन ने इन कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग की है।

फवाद और माहिरा खान ने की भारत की कड़ी निंदा

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और अभिनेता फवाद खान द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा करता है, जिन्होंने खुले तौर पर भारत की आलोचना की है और अपनी संप्रभुता की रक्षा में देश की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। माहिरा खान ने भारत की सैन्य कार्रवाई को कारयरतापूर्ण कृत्य बताया, जबकि फवाद खान ने आतंकवाद की निंदा करने के बजाय भारत के रुख की आलोचना की।’

सिने एसोसिएशन ने किया आग्रह

आगे उन्होंने पाकिस्तान मनोरंजन उद्योग के बारे में ट्वीट किया, ‘भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और फाइनेंसरों पर AICWA सख्त और पूर्ण प्रतिबंध की पुष्टि करता है। कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी प्रतिभा के साथ सहयोग नहीं करेगा, ना ही उनके साथ कोई वैश्विक मंच साझा करेगा। इसके अलावा सिने एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों को हर संभव तरीके से समर्थन देना बंद करने का आग्रह किया है।’

संगीत कंपनियों को दिया खास निर्देश

आगे सिने एसोसिएशन ने ट्वीट किया कि भारतीय फिल्म उद्योग को यह समझना चाहिए कि पाक कलाकारों पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें क्योंकि ये देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। सबसे पहले हमारा देश है। इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा कि भारतीय संगीत कंपनिया इन कलाकारों को काम देती हैं, जो भारत के लिए खतरा है। इसिलए उन्होंंने इन्हें बैन करने का आग्रह किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img