जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नहटौर- बिजनौर मार्ग गांव बिलाई के सामने कार बाइक की भिड़ंत में हो गई। इसमें गांव नौरंगपुर निवासी करीब 50 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुषमा की मौत हो गई ।जबकि बाइक चालक केशव पुत्र उदल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नहटौर- बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया । सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस मौके मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

