नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बीते दो दिनों में पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की तत्परता और ताकत के सामने ये हमले पूरी तरह नाकाम रहे। इस बीच देशभर से लोगों ने भारतीय सेना के साहस और रणनीति की सराहना की। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने आगे आकर सेना का हौसला बढ़ाया, लेकिन कुछ नामी हस्तियां अब भी मौन हैं। उन पर प्रहार करते हुए टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने कटाक्ष किया है। ऐसे में चलिए हैं उन्होंने क्या कहा।
भारतीय अभिनेताओं पर साधा निशाना
टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने शुक्रवार की रात अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘तथाकथित चर्चित बॉलीवुड नायक चुप हैं और भारत-पाक तनाव पर सोशल मीडिया में क्या कहना हैं, क्या नहीं? इसे लेकर सावधान हैं। एक बार जब यह संघर्ष समाप्त होगा, तब स्टूडियो और निर्माता इस पर कई फिल्म बनाने की होड़ में होंगे। वो चाहेंगे कि जल्द से जल्द ऑपरेशन सिंदूर या हमारे सैनिकों द्वारा बलिदानों पर फिल्म बनाई जाए, जो एक ट्रेडमार्क बन सके।
अभिनव शुक्ला ने आगे लिखा
आगे ट्वीट में टीवी एक्टर ने लिखा, ‘इन बेहद शांत बॉलीवुड सितारों से मेजर, विंग कमांडर आदि की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया जाएगा। मेरा विश्वास करें, वे अपनी आधी फीस में काम कर लेंगे, लेकिन यह चाहेंगे कि साउंडट्रैक देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत हो, जो उनके पसंदीदा संगीतकार द्वारा बनाया गया हो। क्या आप कोई विरोधाभास देख सकते हैं?
करियर की बात करें तो
अभिनेता के करियर की बात करें तो उन्हें ‘गीत-हुई सबसे पराई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’,’बदलते रिश्तों की दास्तां’ जैसे टीवी सीरियल से जाना जाता हैं। इसके अलावा अभिनेता ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ समेत कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं। बता दें कि, अभिनव शुक्ला टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पति हैं।

