Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से सीएनजी किट लगी कार में हुआ हादसा, बर्निंग कार से परिवार के पांच सदस्यों ने कूदकर बचाई जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शौकत कालोनी में नवविवाहिता बहन को लेकर वापस हापुड़ लौटते समय उनकी कार बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास शॉर्ट सर्किट के चलते आग के गोले में तब्दील हो गई। जिस पर कार में सवार परिवार के पांच सदस्यों ने शीघ्रता से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक कार खाक हो गई। हापुड़ के मोती कॉलोनी निवासी शादाब की बहन हुमा की शादी कुछ दिन पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शौकत कॉलोनी निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। बीते रविवार को शादाब, अपनी पत्नी नफीसा, छोटे मियां, बेटी समायला, हशमत और शोएब के साथ शौकत कॉलोनी में हुमा को लेने आए थे। रात करीब डेढ़ बजे जब वे कार से वापस हापुड़ रहे थे।

बताया गया कि हापुड़ हाइवे पर चढ़ने से पहले जब वे लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास पहुंंचे तो कार मेें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस पर कार चला रहे शादाब ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी, उसके बाद तेजी से परिवार के सदस्य कार की खिड़कियां खोलकर नीचे उतर गए, लेकिन कार तब तक आग के गोले में बदल चुकी थी। कार में सीएनजी किट लगी थी, इसलिए परिवार के सदस्य कार से काफी दूर भाग गए। शादाब ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में सीएनजी किट के न फटने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

पटाखे फोड़ने वाली 14 बुलेट सीज और 79 के किए चालान

मेरठ (जनवाणी): पुलिस ने बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंस बेचने और लगाने वाले दुकानदारों तथा मैकेनिकों का भौतिक सत्यापन किया है। इस दौरान जहां 149 दुकानों का सत्यापन किया गया, वहीं अभियान चलाकर पटाखे फोड़ने वाली 14 बुलेट को सीज किया गया। साथ ही, 79 के चालान किए गए। सोमवार को पुलिस द्वारा बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने तथा लगाने वाले दुकानदार व मैकेनिकों का 11-12 मई को नगर क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में भौतिक सत्यापन कराया। इस दौरान अभियान के तहत 149 दुकानों का सत्यापन किया गया। साथ ही, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले बुलेट बाईकों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 14 बुलेट सीज की गई। साथ ही, 78 के चालान किए गए।

पुलिस के अभियान से बाइक से पटाखे फोड़कर ध्वनी प्रदूषण करने वाले बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा। उधर, सरूरपुर और रोहटा में सोमवार को रोहटा पुलिस ने बुलेट सवार को पकड़ कर बुलेट सीज कर दी। जबकि लगातार पुलिस चौकी और थाने के सामने से बुलेट सवारों को आए दिन पटाखे फोड़ते हुए गुजरते देखा जा सकता है, लेकिन पुलिस या कार्रवाई न होने से बुलेट सवार पटाखा फोड़ने वाले लोगों के दिलों में कोई खौफ नहीं है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय पुलिस पर पटाखा फोड़ने वाली बुलेट पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे पटाखा फोड़ने वाली बुलेट सवारों पर कार्रवाई की जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img