Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

CBSE Board 10th-12th Result: गॉडविन के छात्रों ने 10वीं-12वीं के परिणामों में बिखेरा अपना जलवा, 30 से ज्यादा Students ने 90% अंक प्राप्त कर लहराया परचम 

जनवाणी ब्यूरो  |

मेरठ: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10 वीं तथा 12वीं की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। लगभग 30 से ज्यादा छात्रों ने 90% अंक प्राप्त किये। विद्यालय का परिणाम शत- प्रतिशत रहा सीबीएसई बोर्ड द्वारा दिनांक 13/5/2025 को कक्षा 10वी तथा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया। सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर अत्यधिक उत्साहित दिखे, जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ सभी छात्र अपने परिणाम को देखकर खुशी से झूम उठे।

गॉडविन के छात्रों ने साइंस वर्ग, वाणिज्य वर्ग तथा कला वर्ग में उच्च अंक लाकर विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया।

तनिषा धामा ने प्रथम स्थान किया प्राप्त 

IMG 20250513 WA0022

कक्षा 12वीं की छात्रा तनीषा धामा ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अपने नाम किया। क्रमशः द्वितीय स्थान पर स्नेहा तथा लक्ष्य त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर दीपांशी फोगाट ने अपनी पकड़ बनाई।

10वीं के जतिन ने बिखेरा जलवा 

कक्षा दसवीं के छात्र जतिन कुमार ने 94% अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान अर्जित किया। इस मौके पर छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न विषयों के शिक्षक विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित रहे।

विद्यालय के निदेशक ने छात्रों को दी शुभकामनाएं 

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री भूपेंद्र सिंह बाजवा तथा जितेंद्र सिंह बाजवा जी ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर उनको शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० विनम्र शर्मा जी ने छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी छात्रों का मुंह मीठा कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img