Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Meerut News: घरेलू विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: आज बुधवार को भावनपुर थाना क्षेत्र की संजय विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

काफी समय से पत्नी कविता से विवाद चल रहा था

मिली जानकारी के मुताबिक थाना भावनपुर के गढ़ रोड स्थित संजय विहार कॉलोनी में निवासी 34 वर्षीय विकास उर्फ मोदी मजदूरी का कार्य करता है। पिछले काफी समय से पत्नी कविता से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके रह रही है।

मकान को लेकर दंपती में चल रहा था कलेश

बताया जा रहा है की दोनों में मकान नाम करने को लेकर काफी विवाद चल रहा है। जिसके चलते विकास ने मंगलवार की देर रात मकान के ऊपर बने कमरे में रस्सी बांध कर आत्महत्या कर ली। जब सुबह विकास ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों ऊपर छत पर गए जहां उन्होंने देखा कि विकास फांसी के फंदे से झूला हुआ था। वही कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img