Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर प्रदेश सचिव ने की सांसद की शिकायत, गठबंधन विरोधी बयान देने का लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ नेता इसरार चौधरी ने लखनऊ स्थित कार्यालय में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवलाल पाल से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा गठबंधन विरोधी बयानबाजी की जा रही है।

आरोप लगाया कि इस तरह के बयानों से जनता के बीच गठबंधन की छवि खराब हो रही है। जिसका नुकसान आगामी विधानसभा चुनाव में हो सकता है।इसरार चौधरी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन मजबूती से चुनाव लडेगा। जो लोग गठबंधन को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं,असल में वह भाजपा समर्थक हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत करने का समस्त कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img